Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > बिजनेस

सोना एक ही दिन में 11,486 उछला: 1.76 लाख रुपए के पार पहुंचा, चांदी भी रिकॉर्ड हाई पर

सोना एक ही दिन में 11,486 उछला: 1.76 लाख रुपए के पार पहुंचा, चांदी भी रिकॉर्ड हाई पर

सोना एक दिन में 11,486 बढ़कर 1.76 लाख रुपए पहुंचा। चांदी तीन दिन में 68 हजार महंगी, दोनों ऑल टाइम हाई पर।

सोना एक ही दिन में 11486 उछला 176 लाख रुपए के पार पहुंचा चांदी भी रिकॉर्ड हाई पर

भोपाल। बुलियन बाजार में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोना-चांदी लगातार चौथे दिन अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं. अगर आप गहने खरीदने या निवेश की सोच रहे थे, तो मौजूदा रेट देखकर झटका लगना तय है, ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव एक ही दिन में 11,486 बढ़कर 1,76,121 प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले तीन दिनों में ही सोना कुल 21,811 महंगा हो चुका है।

तीन दिन में सोना-चांदी की तेज छलांग

सोना: 23 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,54,310 पर था। इसके बाद कीमतों में ऐसी तेजी आई कि तीन दिन में ही भाव सीधे 1.76 लाख रुपए के पार निकल गया। बाजार जानकारों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है,

चांदी: चांदी की चाल तो और भी चौंकाने वाली रही। एक किलो चांदी का भाव एक दिन में 27,666 बढ़कर 3,85,933 प्रति किलो पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों में चांदी कुल 68,228 महंगी हुई है। शुक्रवार को इसका रेट 3,17,705 प्रति किलो था, यानी सिर्फ कुछ सत्रों में जबरदस्त उछाल।

सिर्फ 29 दिन में ही कितनी महंगी हुईं कीमती धातुएं

साल की शुरुआत से ही सोने ने निवेशकों को चौंका दिया है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,33,195 था। अब, जनवरी के सिर्फ 29 दिनों में इसकी कीमत 42,926 बढ़कर 1,76,121 हो गई है।

चांदी की कहानी और भी तेज

चांदी ने तो मानो रफ्तार पकड़ ली है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी 2,30,420 थी। अब वही चांदी 3,85,933 प्रति किलो पहुंच गई है। यानी 29 दिन में 1,55,513 की सीधी बढ़त।

Related to this topic: