Breaking News
  • हिंद महासागर में भारत का बड़ा दांव! ग्रेट निकोबार में बनेगा ₹13,000 करोड़ का मेगा एयरबेस, बढ़ेगी नौसेना की ताकत
  • शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 829 और निफ्टी 262 अंक लुढ़का
  • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इमारतें गिरीं: 8 की मौत; 4.5 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं, 2 घंटे में 138 झटके आए
  • ईरान-इजराइल में 2 महीने बाद फिर जंग: ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया
  • MPESB की वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षाएं रद्द: सर्वर फेल, 3 घंटे बाद मिली सूचना
  • TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार: अवैध वसूली का आरोप, देश छोड़ने की कोशिश में थे
  • TMC के राज्य सभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफा दिया; ममता बनर्जी की पार्टी भी छोड़ी

होम > बिजनेस

Gold Silver Price Today India

सोना ₹1.60 लाख पार, चांदी में भी बड़ी छलांग; ईरान युद्ध के बीच क्या फिर तेज़ी आएगी?

10 मार्च को एक बार फिर गोल्ड-सिल्वर में बढ़त दिखी। सोना 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.73 लाख रुपये प्रति किलो पहुंची। जानिए कीमतों में तेजी की वजह और आगे बाजार किस दिशा में जा सकता है।


सोना ₹160 लाख पार चांदी में भी बड़ी छलांग ईरान युद्ध के बीच क्या फिर तेज़ी आएगी

Gold Silver Price hike |

मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते अभी भी तनाव के हालात बने हुए है। इस बीच सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 10 मार्च को फिर तेजी देखने को मिली। वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग के बीच बुलियन मार्केट में खरीदारी बढ़ी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 1,700 रुपए बढ़कर 1.60 लाख रुपए तक पहुंच गया। इससे पहले इसका भाव करीब 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, चांदी ने भी जोरदार उछाल दिखाया। एक किलो चांदी की कीमत 13,000 रुपए बढ़कर 2.73 लाख रुपए पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी का भाव करीब 2.60 लाख रुपए प्रति किलो था।

ऑलटाइम हाई से नीचे, इसलिए बढ़ी खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल की शुरुआत में सोना और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था। 29 जनवरी को सोने की कीमत करीब 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी ने भी उस समय 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद बाजार में कुछ गिरावट आई, जिससे कीमतें नीचे आईं। अब उसी गिरावट के बाद निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों की दिलचस्पी फिर बढ़ती दिखाई दे रही है।

इस साल सोना ₹27 हजार महंगा

अगर पूरे साल की बात करें तो सोने और चांदी दोनों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। पिछले साल के आखिर में सोने का भाव करीब 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था। अब यह बढ़कर 1.60 लाख रुपए तक पहुंच चुका है। यानी इस साल अब तक सोना करीब 27 हजार रुपए महंगा हो चुका है। चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी अवधि में चांदी करीब 24 हजार रुपए तक महंगी हुई है।

आगे बाजार किस दिशा में जाएगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों की दिशा दो बड़े कारकों पर निर्भर करेगी।

1. मिडिल ईस्ट का तनाव

अगर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता है, या कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल आता है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर सकते हैं। इससे कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल सकती है।

2. अमेरिकी आर्थिक आंकड़े

अगर अमेरिका के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर आते हैं, तो डॉलर मजबूत हो सकता है। डॉलर मजबूत होने पर अक्सर सोने की कीमतों पर दबाव पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

ज्वेलरी खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड खरीदेंः सोना खरीदते समय यह जरूर देखें कि उस पर BIS हॉलमार्क लगा हो। हॉलमार्किंग से यह तय होता है कि सोना कितने कैरेट का है और उसकी शुद्धता क्या है। हॉलमार्क का कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524।

कीमत जरूर क्रॉस चेक करेंः सोना खरीदने से पहले उस दिन की कीमत अलग-अलग स्रोतों से जांच लेना बेहतर रहता है। जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट। ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

Related to this topic: