Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > बिजनेस

Gold Silver Price Surge on 24 Feb

दो दिन में चांदी 16 हजार उछली, 2.67 लाख/किलो के पार; सोना भी 5 हजार चढ़कर 1.60 लाख रुपए हुआ

24 फरवरी को सोना 1.59 लाख और चांदी 2.66 लाख प्रति किलो के पार। दो दिन में चांदी ₹16 हजार महंगी, इस साल अब तक रिकॉर्ड तेजी।


दो दिन में चांदी 16 हजार उछली  267 लाखकिलो के पार सोना भी 5 हजार चढ़कर 160 लाख रुपए हुआ

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज फिर हलचल है। सोना-चांदी की कीमतों ने दो दिन में ऐसा उछाल लिया है कि खरीदार भी चौंक गए हैं। खासकर चांदी की रफ्तार ने सबका ध्यान खींच लिया है इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 फरवरी को सोने-चांदी दोनों में तेजी दर्ज की गई है।

सोना 1.60 लाख रुपए के करीब

IBJA के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,283 रुपए बढ़कर 1,59,503 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,58,220 रुपए पर था। यानी सिर्फ दो कारोबारी दिनों में सोना करीब 5,000 रुपए महंगा हो चुका है। बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेत और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि इसकी बड़ी वजह है। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, शादी सीजन और वैश्विक अनिश्चितता दोनों मिलकर कीमतों को ऊपर धकेल रहे हैं।

चांदी की रफ्तार और तेज

अगर चांदी की बात करें तो इसमें और भी तेज उछाल देखा गया है एक किलो चांदी की कीमत 2,460 रुपए बढ़कर 2,66,535 रुपए हो गई है। कल इसका भाव 2,64,075 रुपए था। दिलचस्प बात यह है कि इससे एक दिन पहले ही चांदी 13,000 रुपए महंगी हुई थी। यानी दो दिन में कुल मिलाकर 16,000 रुपए से ज्यादा की तेजी, इतनी तेज बढ़त ने ट्रेडर्स को भी चौंकाया है, क्योंकि आमतौर पर चांदी में इतनी बड़ी दैनिक छलांग कम ही देखने को मिलती है।

इस साल अब तक कितना महंगा हुआ?

साल 2026 की शुरुआत से ही सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव बना हुआ है अब तक सोना करीब 26,000 रुपए महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में 36,000 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई भी छुआ था। उसके बाद थोड़ी नरमी आई, लेकिन अब फिर तेजी का रुख दिख रहा है। 

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बनी रही और डॉलर में कमजोरी आई, तो सोने-चांदी में और तेजी संभव है। हालांकि, ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली भी हो सकती है। फिलहाल तो हालात यही बता रहे हैं कि सर्राफा बाजार में चमक बरकरार है, और निवेशकों की नजर हर दिन के नए भाव पर टिकी हुई है।

Related to this topic: