Breaking News
  • धार के भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
  • MP में पुलिसकर्मियों को 15 दिन में मिलेगा कार्यवाहक उच्च पद प्रभार
  • हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के CM: 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने
  • देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है
  • NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द हो गई, जांच CBI करेगी

होम > बिजनेस

Gold Silver Prices Fall: Big Drop in India Today

सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, 49 दिनों में सोना 7 हजार तक सस्ता

भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना 1451 रुपये और चांदी 1352 रुपये सस्ती हुई। 49 दिनों में सोना 7 हजार और चांदी 18 हजार तक गिर चुकी है।


सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट 49 दिनों में सोना 7 हजार तक सस्ता

नई दिल्लीः वैश्विक बाजार में जारी अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारत में सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। इससे निवेशकों और खरीदारों दोनों की नजरें अब बाजार की दिशा पर टिकी हैं।

आज कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी

India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार

  • 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 1,451 रुपये घटकर करीब 1.52 लाख रुपये पर आ गया है।
  • एक किलो चांदी 1,352 रुपये गिरकर लगभग 2.50 लाख रुपये रह गई है।

इससे पहले गुरुवार को सोना करीब 1.53 लाख और चांदी 2.51 लाख के स्तर पर थी।

49 दिनों में बड़ी गिरावट

अगर पिछले डेढ़ महीने का ट्रेंड देखें तो कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट आई है। सोना करीब 7,442 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है चांदी करीब 16,760 रुपये प्रति किलो नीचे आई है 27 फरवरी को, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ना शुरू हुआ था, तब सोना लगभग 1.59 लाख और चांदी 2.67 लाख रुपये के स्तर पर थी।

वैश्विक तनाव और बाजार पर असर

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की रणनीति में बदलाव के कारण कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आमतौर पर ऐसे हालात में सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन हालिया गिरावट संकेत देती है कि बाजार में मुनाफावसूली भी जारी है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत

विश्लेषकों का मानना है कि कीमतों में यह गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर बन सकती है। हालांकि, बाजार में अस्थिरता बनी रहने की संभावना है, इसलिए निवेश से पहले सतर्कता जरूरी है।

Related to this topic: