Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > बिजनेस

Silver became cheaper by 24,000 in two days

दो दिन में चांदी 24 हजार रुपए लुढ़की, सोना भी टूटा- निवेशकों में हलचल

चांदी दो दिन में ₹24 हजार गिरी, सोना ₹2,885 टूटा। जानिए 13 फरवरी के ताजा सोने-चांदी के दाम और बाजार की स्थिति।


दो दिन में चांदी 24 हजार रुपए लुढ़की सोना भी टूटा- निवेशकों में हलचल

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में इन दिनों जो उतार-चढ़ाव दिख रहा है, उसने निवेशकों और खरीदारों दोनों को असमंजस में डाल दिया है। लगातार दूसरे दिन गिरावट के बाद चांदी के दाम में बड़ी नरमी आई है, वहीं सोना भी आज फिसल गया। जो लोग कुछ दिन पहले तक रिकॉर्ड तेजी की बात कर रहे थे, वही अब बाजार की चाल समझने में लगे हैं।

चांदी 2 दिन में 24 हजार सस्ती

India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक, 13 फरवरी को एक किलो चांदी की कीमत 16,700 रुपए घटकर 2,42,433 रुपए पर आ गई। गुरुवार को यही चांदी 2,59,133 रुपए प्रति किलो थी। अगर 11 फरवरी की बात करें तो रेट 2,66,449 रुपए तक पहुंच गया था। यानी सिर्फ दो दिनों में करीब 24 हजार रुपए की गिरावट, जो कम नहीं मानी जाती।बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेत और मुनाफावसूली, दोनों वजहों से यह दबाव बना है।

सोना भी टूटा, 2,885 की गिरावट

सोने की कीमत में भी आज नरमी रही। 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 2,885 रुपए गिरकर 1,52,765 रुपए पर आ गया। गुरुवार को यह 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम था। यानी दो दिनों में सोना भी फिसला है, हालांकि साल की शुरुआत से अब तक इसमें अच्छी-खासी तेजी देखी गई है। गौरतलब है कि 29 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई छुआ था। उस वक्त बाजार में अलग ही माहौल था, अब तस्वीर कुछ बदली हुई दिख रही है।

44 दिनों में फिर भी बढ़त बरकरार

दिलचस्प बात यह है कि हालिया गिरावट के बावजूद साल 2026 में अब तक सोना 19,570 रुपए महंगा हो चुका है 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1,33,195 रुपए था, जो अब 1,52,765 रुपए पर है। वहीं चांदी भी इस साल 12,013 रुपए चढ़ चुकी है। साल के आखिर में इसकी कीमत 2,30,420 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 2,42,433 रुपए तक पहुंच गई है। 

बाजार विशेषज्ञ मानते हैं कि वैश्विक आर्थिक हालात, डॉलर की चाल और ब्याज दरों की दिशा आगे की चाल तय करेगी। फिलहाल, जिन लोगों ने ऊंचे स्तर पर खरीदारी की है, वे थोड़ा इंतजार के मूड में हैं और जो खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह गिरावट मौका भी हो सकती है… लेकिन सर्राफा बाजार में जल्दबाजी अक्सर भारी पड़ती है, यह भी याद रखना होगा।

Related to this topic: