Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > बिजनेस

Gold Silver Price Today: सोना 7 हजार और चांदी 32 ह

Gold Silver Price Crash: 2 दिन में सोना 7 हजार और चांदी 32 हजार रुपए सस्ती

5 मार्च 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज हुई। 10 ग्राम सोना 1.60 लाख पर आ गया, जबकि चांदी 2.58 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। लगातार दूसरे दिन गिरे सोना-चांदी के दाम


gold silver price crash 2 दिन में सोना 7 हजार और चांदी 32 हजार रुपए सस्ती

देश में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक 5 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 3 हजार रुपए की गिरावट आई है अब 10 ग्राम 24 कैरेट सोना लगभग 1.60 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत करीब 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। यानी दो दिनों में सोना करीब 7 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। 

चांदी भी दो दिन में 32 हजार रुपए सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी का भाव करीब 13 हजार रुपए घटकर 2.58 लाख प्रति किलो हो गया है। इससे पहले चांदी की कीमत लगभग 2.71 लाख रुपए प्रति किलो थी। इस तरह केवल दो दिनों में चांदी की कीमत करीब 32 हजार रुपए तक गिर चुकी है।

प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई गिरावट

विशेषज्ञों के अनुसार सोना-चांदी के दामों में यह गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है। हाल के महीनों में कीमती धातुओं के दाम तेजी से बढ़े थे जिसके बाद कई निवेशकों ने मुनाफा निकालने के लिए बिक्री की। इसी कारण कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है।

इस साल अभी भी सोना-चांदी महंगे

हालांकि हाल की गिरावट के बावजूद इस साल अब तक सोना-चांदी की कीमतों में कुल मिलाकर बढ़ोतरी ही हुई है। साल की शुरुआत में सोना लगभग 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था अब यह करीब 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है यानी इस साल सोना अभी भी करीब 26 हजार महंगा है। वहीं चांदी की कीमत भी इस साल अब तक करीब 27 हजार रुपए तक बढ़ चुकी है।

Related to this topic: