Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > बिजनेस

सोने और चांदी की छलांगः 8 से 12 दिसंबर के बीच 4,453 रुपए चढ़ा सोना, चांदी दो लाख के पार

सोने और चांदी की छलांगः 8 से 12 दिसंबर के बीच 4,453 रुपए चढ़ा सोना, चांदी दो लाख के पार

आगे सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक संकेतों, ब्याज दरों, डॉलर इंडेक्स और भू-राजनीतिक हालात पर निर्भर करेंगी

सोने और चांदी की छलांगः  8 से 12 दिसंबर के बीच 4453 रुपए चढ़ा सोना चांदी दो लाख के पार

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह जोरदार तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 8 से 12 दिसंबर के बीच सोने और चांदी दोनों के भाव में मजबूत उछाल दर्ज किया गया। इस अवधि में सोना 4,453 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमतों में 16,092 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी में 0.66 उछाल के साथ 1308 रुपए की बढ़ोतरी हुई। और इसी के साथ चांदी की कीमत 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार चली गई।

आईबीजेए के मुताबिक, 999 शुद्धता वाला सोना 8 दिसंबर को 1,28,257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद 9 और 10 दिसंबर को कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली और सोना 1,27,788 रुपये प्रति १० ग्राम तक फिसल गया। हालांकि 11 दिसंबर से बाजार का रुख बदला और सोने की कीमतों में मजबूती लौट आई। 12 दिसंबर को सोने के दाम में तेज उछाल आया और भाव 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। चांदी ने इस दौरान सोने से भी बेहतर प्रदर्शन किया। 8 दिसंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी 1,79,088 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी। 9 दिसंबर को मामूली गिरावट के बाद 10 दिसंबर से इसमें तेजी का दौर शुरू हुआ। 12 दिसंबर को चांदी की कीमत बढ़कर 1,95,180 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आईबीजेए की ओर से जारी दरें देशभर में मान्य होती हैं और इनमें

टैक्स व मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। विशेषज्ञों का मानना है कि आगे सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक संकेतों, ब्याज दरों, डॉलर इंडेक्स और भू-राजनीतिक हालात पर निर्भर करेंगी। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे अल्पकालिक उतार-चढ़ाव से बचते हुए अपनी निवेश रणनीति के अनुसार फैसला लें। देशभर में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच चुका है, जबकि चांदी करीब 1.98 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। पटना में

बीते एक हफ्ते में कितना बदला सोने का भाव (999 शुद्धता)

  • 08 दिसंबर, 2025 - 1,28,257 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 09 दिसंबर, 2025 - 1,27,974 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 10 दिसंबर, 2025 1,27,788 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 11 दिसंबर, 2025 - 1,28,596 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 12 दिसंबर, 2025 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव (999 शुद्धता)

  • 08 दिसंबर, 2025 1,79,088 रुपये प्रति किलोग्राम
  • 09 दिसंबर, 2025-1,78,893 रुपये प्रति किलोग्राम
  • 10 दिसंबर, 2025 1,85,488 रुपये प्रति किलोग्राम
  • 11 दिसंबर, 2025 1,88,281 रुपये प्रति किलोग्राम
  • 12 दिसंबर, 2025 1,95, 180 रुपये प्रति किलोग्राम

24 कैरेट सोने का भाव 1,33,680 रुपये, जयपुर में 1,33,740 रुपये और कानपुर व लखनऊ में 1,33,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा रहा, जहां इसकी कीमत 1,33,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी है। अलग-अलग शहरों में चांदी 1,98,340 रुपये से लेकर 1,98,650 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिक रही है। भोपाल और इंदौर में चांदी 1,98,650 रुपये प्रति किलो के साथ शीर्ष स्तर पर रही। विशेषज्ञों का मानना है कि औद्योगिक मांग और सीमित आपूर्ति के कारण चांदी के भाव को मजबूत सहारा मिल रहा है।