Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > बिजनेस

चांदी 15,000 हजार और सोना 2,700 रुपये घटा, क्या हुआ ऐसा जो एक साथ गिरे दाम ?

चांदी 15,000 हजार और सोना 2,700 रुपये घटा, क्या हुआ ऐसा जो एक साथ गिरे दाम ?

आज चांदी के दामों में एकसाथ 15,000 हजार की गिरावट आई है। लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते है?

चांदी 15000 हजार और सोना 2700 रुपये घटा क्या हुआ ऐसा जो एक साथ गिरे दाम

गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट देखी गई। मीडिया रिपॉर्ट के अनुसार, चांदी 5% या लगभग 15,000 रुपये प्रति किलो घटकर 3,03,584 रुपये पर आ गई। वहीं, सोना 2,728 रुपये टूटकर 1,51,499 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

बीते दिनों चांदी ने 3,20,075 रुपये का ऑल-टाइम हाई बनाया था। सोने ने भी 1,55,204 रुपये तक का रिकॉर्ट दर्ज किया। लेकिन मुनाफावसूली और बाजार की चाल में बदलाव के कारण आज कीमतों में गिरावट आई।

गिरावट के तीन मुख्य कारण

मुनाफावसूली: तेजी के बाद निवेशकों ने लाभ लेने शुरू कर दिया। जिससे कीमतों में कमी आई।

शेयर बाजार में तेजी: शेयर बाजार में सुधार से सुरक्षित निवेश के रूप में सोना-चांदी की मांग कम हुई।

ग्लोबल तनाव में कमी: वैश्विक राजनीतिक परिस्थितियों में सुधार से धातुओं (मेटल्स) के भाव घटे।

सोना और चांदी की अचानक आई, इस गिरावट के पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया नीतियों और ग्लोबल तनाव में कमी को भी मुख्य कारण माना जा रहा है।

 आज के मार्केट अपडेट

MCX पर चांदी के भाव सुबह 9,146 रुपए घटकर 3,09,346 रुपए प्रति किलो पर आ गए। इसी बीच सिल्वर ETF में भी लगभग 20% की गिरावट देखने को मिली। सोना भी 10 ग्राम पर ₹4,085 तक सस्ता हुआ।

2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई

  • 2025 में सोना 57,033 रुपए (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।
  • चांदी भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए हो गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि अभी निवेश करने से पहले थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा। मुनाफावसूली का दौर अभी जारी है। जिससे कीमतों में और गिरावट की संभावना है। जो निवेशक पहले से ऊंचे दाम पर सोना या चांदी खरीद चुके हैं, उन्हें बेचने की बजाय लंबी समय के लिए होल्ड करने की सलाह दी जा रही हैं। 

Related to this topic: