Breaking News
  • हिंद महासागर में भारत का बड़ा दांव! ग्रेट निकोबार में बनेगा ₹13,000 करोड़ का मेगा एयरबेस, बढ़ेगी नौसेना की ताकत
  • शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 829 और निफ्टी 262 अंक लुढ़का
  • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इमारतें गिरीं: 8 की मौत; 4.5 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं, 2 घंटे में 138 झटके आए
  • ईरान-इजराइल में 2 महीने बाद फिर जंग: ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया
  • MPESB की वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षाएं रद्द: सर्वर फेल, 3 घंटे बाद मिली सूचना
  • TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार: अवैध वसूली का आरोप, देश छोड़ने की कोशिश में थे
  • TMC के राज्य सभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफा दिया; ममता बनर्जी की पार्टी भी छोड़ी

होम > बिजनेस

सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.33 लाख के पार पहुंचा भाव; चांदी में आज गिरावट

सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.33 लाख के पार पहुंचा भाव; चांदी में आज गिरावट

सोना 15 दिसंबर को ₹1.33 लाख के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा। चांदी ₹3,000 सस्ती हुई। जानें तेजी की वजह।


सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड 133 लाख के पार पहुंचा भाव चांदी में आज गिरावट

अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे थे, तो आज का दिन चौंकाने वाला है . 15 दिसंबर को सोने के दाम इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में आज उलटी चाल देखने को मिली इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोने ने निवेशकों और खरीदारों दोनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

10 ग्राम सोना 1,33,442 रुपए पर पहुंचा

IBJA के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 732 महंगा होकर 1,33,442 रुपए पर पहुंच गया. इससे पहले इसका भाव 1,32,710 था  .यह पहली बार है जब सोना इस स्तर तक पहुंचा है, यानी नया ऑलटाइम हाई।

चांदी फिसली, करीब 3,000 की गिरावट

जहां सोना चमका, वहीं चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई। एक किलो चांदी आज 2,958 गिरकर 1,92,222 पर आ गई. इससे पहले चांदी 1,95,180 प्रति किलो पर थी। दिलचस्प बात यह है कि यही स्तर हाल ही में चांदी का ऑलटाइम हाई भी था।

2025 में अब तक कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?

  31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162, अब सोना (15 दिसंबर) 1,33,442 यानी इस साल अब तक 57,280 की बढ़त पर है. वही  31 दिसंबर 2024 को 1 किलो चांदी 86,017 अब यह1,92,222 हो गई इसमें कुल तेजी 1,06,205 रुपए की रही है। 


सोने में तेजी के पीछे दो बड़ी वजहें

 दुनिया में बढ़ता तनाव

रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशक जोखिम से बचने के लिए सोने की ओर रुख कर रहे हैं। संकट के समय सोना अब भी सबसे भरोसेमंद निवेश माना जाता है।

 सेंट्रल बैंकों की भारी खरीद

चीन समेत कई देश अपने रिजर्व बैंक में सोना जमा कर रहे हैं अनुमान है कि एक साल में 900 टन से ज्यादा सोने की खरीद हो रही है, जिससे कीमतों पर दबाव ऊपर की ओर बना हुआ है।


Related to this topic: