Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > बिजनेस

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी हुई सस्ती

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी हुई सस्ती

Gold- Silver Price: दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है।

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना चांदी भी हुई सस्ती

Gold- Silver Price: दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। दो दिनों में सोना 700 रुपए सस्ता हो चुका है। गुरुवार को सोना 400 रुपए सस्ता हुआ था, जिसके बाद शुक्रवार को भी इसमें 400 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी की कीमत में भी 1,700 रुपए की गिरावट आई है।

दिल्ली में सोने-चांदी के दाम

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 400 रुपए गिरकर 91,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बुधवार को यह 91,650 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पहले 91,200 रुपए था। चांदी की बात करें तो यह 1,700 रुपए सस्ती होकर 1,00,300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने और डॉलर की मजबूती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विशेषज्ञ सौमिल गांधी के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल की आर्थिक सुस्ती और बढ़ती महंगाई पर टिप्पणियों का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम गिरे हैं। हाजिर सोना 12.15 डॉलर सस्ता होकर 3,032.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि कॉमेक्स सोना वायदा 3,036.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

क्या आगे और गिरेगा सोना?

कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी रिसर्च विशेषज्ञ कायनात चैनवाला का कहना है कि सोने की कीमतें अभी 3,040 डॉलर प्रति औंस से नीचे हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए सीमा शुल्कों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सोने की कीमत में बहुत ज्यादा गिरावट आने की संभावना नहीं है।

Related to this topic: