Breaking News
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में शुरू
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ईरान का दावा: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिसाइल हमला, इराक में US सैन्य विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर: 350 कंटेनरों में खराब होने लगे फल-सब्जियां, पोर्ट से वापसी शुरू
  • बंगाल में महिलाओं के लिए BJP की नई चुनावी रणनीति: सिर्फ नकद मदद नहीं, सुरक्षा और रोजगार पर जोर
  • LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन, कई राज्यों में लंबी लाइनें
  • अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

होम > बिजनेस

Sensex drops 900 points, Nifty falls 300 points

मि़डिल ईस्ट जंग से  शेयर बाजार में तबाही, सेंसेक्स 900 अंक गिरा, झटके में 7 लाख करोड़ स्‍वाहा!

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध और कच्चे तेल के बढ़ते दाम के चलते सेंसेक्स 900 अंक गिरकर 75,100 पर और निफ्टी 300 अंक गिरा


मि़डिल ईस्ट जंग से  शेयर बाजार में तबाही सेंसेक्स 900 अंक गिरा झटके में 7 लाख करोड़ स्‍वाहा 

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आज भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 900 अंकों (1.20%) की गिरावट के साथ 75,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंकों (1.40%) की गिरावट दर्ज हुई और यह 23,300 पर आ गया।

मेटल और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज मेटल और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली रही, जबकि उपभोक्ता वस्तुओं के क्षेत्र के शेयरों में हल्की तेजी देखी गई। सुबह 10:50 बजे सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 23 शेयर गिरावट में थे।

बाजार गिरावट के प्रमुख कारण

विश्लेषकों ने बाजार में गिरावट के तीन मुख्य कारण बताए हैं। पहला, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई। दूसरा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत के आयात बिल और महंगाई को बढ़ा सकती हैं। तीसरा, अमेरिका और एशियाई देशों के बाजारों में गिरावट का असर भारत पर पड़ा।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.66 प्रतिशत गिरकर 5,490 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई सूचकांक 1.04 प्रतिशत गिरकर 53,884 पर, हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक 0.48 प्रतिशत गिरकर 25,593 पर और चीन का शंघाई संयोजित सूचकांक 0.22 प्रतिशत गिरकर 4,120 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार भी दबाव में

अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट रही। डाउ जोन्स 739 अंक गिरकर 46,677 पर, टेक्नोलॉजी आधारित सूचकांक नैस्डैक 1.78 प्रतिशत गिरकर 22,311 पर और S&P 500 सूचकांक 103 अंक गिरकर 6,672 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं

ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड आज करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 9 मार्च को यह 120 डॉलर तक पहुंच चुका था।

कल का बाजार भी गिरावट में बंद हुआ

कल सेंसेक्स 829 अंक गिरकर 76,034 पर और निफ्टी 228 अंक गिरकर बंद हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक राजनीतिक तनाव और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी भारतीय बाजार में अस्थिरता का मुख्य कारण बने हुए हैं।

Related to this topic: