Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > बिजनेस

सोने का तेजी से भंडार बढ़ा रहा चीन

सोने का तेजी से भंडार बढ़ा रहा चीन

सोने का तेजी से भंडार बढ़ा रहा चीन

ड्रैगन की बदलती आर्थिक नीति: अमेरिकी ट्रेजरी में निवेश घटकर 682.6 अरब डॉलर रह गया

चीन ने अमेरिका के साथ तनावपूर्ण संबंधों और अपने विदेशी मुद्रा भंडार के विविधीकरण की रणनीति के तहत अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड में निवेश को घटाकर 17 साल के निचले स्तर पर ला दिया है। इस रणनीति के तहत चीन अपने सोने के भंडार को लगातार बढ़ा रहा है।

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2025 में चीन की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स घटकर 682.6 अरब डॉलर रह गईं, जो अक्तूबर में 688.7 अरब डॉलर थीं। यह स्तर 2008 के बाद सबसे कम है। खास बात यह है कि जिस समय चीन ने अपनी हिस्सेदारी घटाई, उसी दौरान अमेरिकी कर्ज में विदेशी निवेश रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

आंकड़ों के अनुसार, जापान और ब्रिटेन ने अपनी होल्डिंग्स बढ़ाई हैं। जापान का निवेश 2.6 अरब डॉलर बढ़कर 1.2 ट्रिलियन डॉलर हो गया, जबकि ब्रिटेन की हिस्सेदारी 10.6 अरब डॉलर बढ़कर 888.5 अरब डॉलर पहुंच गई।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दिसंबर 2025 के अंत तक चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है, जो 3.3579 ट्रिलियन डॉलर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका से जुड़ी परिसंपत्तियों में कटौती चीन की उस दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह अपने रिजर्व को सोना, गैर-अमेरिकी मुद्राएं और विदेशी इक्विटी निवेश की ओर स्थानांतरित कर रहा है।

चीन अपने सोने के भंडार को भी लगातार बढ़ा रहा है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के अनुसार, दिसंबर 2025 के अंत तक चीन का गोल्ड रिजर्व 74.15 मिलियन औंस पहुंच गया, जो पिछले महीने की तुलना में 30,000 औंस अधिक है। यह लगातार 14वां महीना है जब केंद्रीय बैंक ने अपने सोने के भंडार में बढ़ोतरी की है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में भी चीन सोने की खरीद जारी रख सकता है, ताकि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच अपने विदेशी मुद्रा भंडार को अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। शंघाई यूनिवर्सिटी ऑफ फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर शी जुनयांग के अनुसार, हाल के वर्षों में विदेशी परिसंपत्तियों के बेहतर अनुकूलन और विविधीकरण से चीन के पोर्टफोलियो की सुरक्षा और स्थिरता मजबूत हुई है।