Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > बिजनेस

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आने के बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला। बुधवार सुबह कई शहरों में तेल की खुदरा कीमतों में तेजी रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई।

नोएडा में पेट्रोल अब 94.90 रुपये और डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, उत्तराखंड में कीमतों में कमी आई है। राजधानी देहरादून में पेट्रोल 26 पैसे कम होकर 93.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 31 पैसे सस्ता होकर 88.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 35 पैसे बढ़कर 105.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 33 पैसे ऊपर जाकर 91.82 रुपये प्रति लीटर हो गया। चारों महानगरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में कीमतें इस प्रकार हैं:

मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 100.76 रुपये, डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर