बॉन्ड निवेश क्या है? परिपक्वता, कूपन और यील्ड को आसान भाषा में समझिए। सरकारी बॉन्ड, टी-बिल और फ्लोटिंग रेट बॉन्ड की पूरी जानकारी।
ज्ञानेश पाठक
वित्तीय प्रणाली का एक बड़ा हिस्सा होने के बावजूद, बॉन्ड कई व्यक्तिगत निवेशकों की पहुंच से बाहर रहे। और आज भी, बॉन्ड को इक्विटी की तुलना में बहुत कम समझा जाता है। इसका एक कारण इसकी भाषा है। जटिल शब्दावली बॉन्ड बाजार को और भी जटिल बना देती है। दूसरा कारण तरलता है। शेयरों के विपरीत, कई बॉन्ड का हर दिन सक्रिय रूप से कारोबार नहीं होता है। इसका मतलब है कि खरीद-बिकी हमेशा सुचारू नहीं होती है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में, नए रास्ते खुले हैं जो व्यक्तियों को अधिक आसानी से भाग लेने की अनुमति देते हैं।
आरबीआई रिटेल डायरेक्ट, ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म और डीमैट खाते के माध्यम से पहुंच जैसे प्लेटफॉर्म ने खुदरा निवेशकों के लिए उन उपकरणों को खरीदना संभव बना दिया है, जिन तक पहुंचना पहले बहुत मुश्किल था।बॉन्ड बाजार तक पहुंच धीरे-धीरे बेहतर हो रही है, और इस परिसंपत्ति वर्ग में निवेशकों की रुचि भी बढ़ रही है। हालांकि, बॉन्ड बाजार में तरलता (खरीदारों और विक्रेताओं की संख्या) में निकट भविष्य में कोई बड़ा सुधार होने की संभावना नहीं है। कई बॉन्डों का हर दिन सक्रिय रूप से कारोबार नहीं होता है, और परिपक्वता से पहले बेचना मुश्किल या महंगा पड़ सकता है। लेकिन जो लोग बॉन्ड खरीदना चाहते हैं और उन्हें परिपक्वता तक रखना चाहते हैं, उनके लिए बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। आज हम बॉन्ड कैसे काम करते हैं, समझेंगे।
बॉन्ड बाजार में आपको तीन शब्द बार-बार देखने को मिलेंगेः परिपक्वता, कूपन और यील्ड।परिपक्वता वह तिथि है जिस पर बॉन्ड आपके मूलधन का भुगतान करता है। कूपन बॉन्ड पर अंकित व्याज दर है, यानी वह आवधिक भुगतान जोजारीकर्ता करने का वादा करता है। यील्ड, जिसे अक्सर यील्ड टू मैच्योरिटी भी कहा जाता है, वह प्रभावी प्रतिफल है जो ज्ञानेश पाठक आपको बॉन्ड को उसके वर्तमान बाजार मूल्य पर खरीदने और परिपक्वता तक रखने पर मिलता है।
मान लीजिए एक बॉन्ड का अंकित मूल्य 1,000 रूपए है और कूपन 7 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि यह प्रति वर्ष 70 रूपए ब्याज देता है। यदि आप उस बॉन्ड को 1,000 रूपए में खरीदते हैं, तो आपका प्रतिफल 7 प्रतिशत है। लेकिन यदि वही बॉन्ड बाजार में 900 रूपए में उपलब्ध है, तो भी आपको प्रति वर्ष 70 रूपए ही मिलेंगे। यानी आपका प्रभावी प्रतिफल अब 7 प्रतिशत से अधिक (7.7 प्रतिशत) है। यही प्रभावी प्रतिफल यील्ड है। यहां बता दें, निक्षित आय का अर्थ गारंटीशुदा आय नहीं होता। बॉन्ड में क्रेडिट जोखिम भी हो सकता है, जिसका अर्थ है कि उधारकर्ता भुगतान न कर पाए। इनमें ब्याज दर का जोखिम भी होता है। ब्याज दरें बढ़ने पर मौजूदा बॉन्ड की कीमतें गिर सकती हैं, विशेषकर लंबी अवधि वाले बॉन्ड की। इसके अलावा सभी बॉन्ड समान रूप से सुरक्षित नहीं होते। सामान्य तौर पर, बॉन्ड जितना अधिक रिटर्न देता है, उससे जुड़ा जोखिम भी उतना ही अधिक होता है। तो चलिए, भारतीय पूंजी बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के बॉन्ड, उनके लाभ और उनसे जुड़े जोखिमों पर एक नजर डालते हैं
सरकारी प्रतिभूतियां
ये भारत सरकार द्वारा समर्थित है और भारतीय बाजार में सबसे सुरक्षित निवेश साधन हैं। जब आप सरकारी प्रतिभूति खरीदते हैं, तो वास्तव में आप सरकार को पैसा उधार दे रहे होते हैं। सरकार आपको ब्याज सहित पैसा वापस करने का वादा करती है। यहां क्रेडिट जोखिम लगभग शून्य है।
नियत अवधि वाली सरकारी प्रतिभूतियां: यह एक पारंपरिक सरकारी बॉन्ड है। आप इसे खरीदते हैं। आपको हर छह महीने में एक निश्चित कूपन मिलता है। परिपक्कता पर आपको मूलधन वापस मिल जाता है। अवधि 5 से 40 वर्ष तक होती है। उदाहरण- आप इन्हें 6.68% तर 2040' जैसे नामों से देख सकते हैं भारत सरकार का एक बॉन्ड जिस पर 6.68 प्रतिशत कूपन मिलता है और जो 2040 में परिपक्व होता है। यदि यह वर्तमान में 7.07 फीसदी की यील्ड पर कारोबार कर रहा है, तो इसका सीधा सा मतलब है कि इसका बाजार मूल्य अंकित मूल्य से कम है।
जोखिम- क्रेडिट जोखिम लगभग शून्य है। लेकिन ब्याज दर का जोखिम वास्तविक है। यदि आपके खरीदने के बाद अर्थव्यवस्था में ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो आपके बॉन्ड का बाजार मूल्य गिर जाता है। ध्यान देने वाली बात है, यह केवल तभी मायने रखता है जब आप परिपक्वता से पहले बॉन्ड को बेचते हैं। परिपक्वता तक रखने पर, आपको ठीक यही प्रतिफल मिलता है जो बॉन्ड पर रहता है। निवेश करने से पहले, मूल्य-प्रतिफल के उत्तार-चढ़ाव को समझें दरें बढ़ती हैं, कीमतें गिरती हैं। बॉन्ड निवेश में यह सबसे महत्वपूर्ण अवधारणा है। केवल कूपन दर ही नहीं, बल्कि परिपक्वता तक प्रतिफल पर भी ध्यान दें। यील्ड टू मेच्योरिटी ही आपका वास्तविक प्रतिफल है यदि आप बॉन्ड को अंत तक रखते हैं। यदि आप 20+ वर्ष का ट्रेजरी बॉन्ड खरीद रहे है, तो एक वर्ष में कीमत में 10-15 प्रतिशत के उतार-चढ़ाव के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।
ट्रेजरी बिल (टी-बिल) अल्पकालिक सरकारी बॉन्ड-91, 182, या 364 दिन। सामान्य ट्रेजरी बॉन्ड के विपरीत, टी-बिल कोई कूपन नहीं देते हैं। इसके बजाय, आप छूट पर (मान लीजिए 975 में) खरीदते हैं और परिपक्वता पर 1,000 प्राप्त करते हैं। वह 25 का अंतर ही आपका रिटर्न है। ये उन लोगों के लिए अधिक उपयुक्त हैं जो बचत खाते के अलावा किसी अन्य माध्यम से अल्पकालिक धन निवेश करना चाहते हैं। जोखिम कम। कोई क्रेडिट जोखिम नहीं, कम अवधि के कारण ब्याज दर का जोखिम भी न्यूनतम है।
निवेश करने से पहले
डिस्काउंट प्राइसिंग कैसे काम करती है, इसे समझें।
फ्लोटिंग रेट बॉन्डः फिक्सड रेट बॉन्ड के साथ समस्या यह है यदि इन्हें खरीदने के बाद ब्याज दरें बढ़ जाती हैं तो आपको पुरानी, कम दर पर ही व्याज मिलता रहेगा। फ्लोटिंग रेट बॉन्ड इस समस्या का समाधान करते है। इनका कूपन हर छह महीने में रीसेट होता है, जो प्रचलित टी-बिल दर और एक निश्चित स्प्रेड से जुड़ा होता है। अब दरें बढ़ती हैं, तो आपका कूपन भी बढ़ता है, लेकिन जब दरें गिरती हैं, तो इसका उल्टा होता है।
इसके दो प्रकार है। एक है नीलामी में बिकने वाले एफआरबी (फ्लोटिंग रेट बॉन्ड), जो नियमित जी-सेक की तरह बाजार में ट्रेड किए जा सकते हैं।
दूसरा प्रकार है आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड 2020, जो आरबीआई और बैंकों द्वारा सीधे बेचा जाने वाला एक रिटेल उत्पाद है। सेविंग्स बॉन्ड राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) द्वारा दी जाने वाली दर से जुड़ी ब्याज दर का भुगतान करता है और वर्तमान में लगभग 8.05 प्रतिशत की दर दे रहा है। इसमें 7 साल का सख्त लॉक-इन क्लॉज़ लागू होता है।
जोखिमः क्रेडिट जोखिम लगभग शून्य है। ब्याज दर का जोखिम निश्चित दर वाले जी-सेक की तुलना में काफी कम है क्योंकि आपका कूपन समायोजित होता है। लेकिन इसमें एक पेंच है आरबीआई द्वारा आरी बचत बांड आपको 7 साल के लिए अधि देता है और इससे बाहर निकलने का कोई विकल्प नहीं है।निवेश करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप किस प्रकार का बांड खरीद रहे हैं, नीलाम किया गया एफआरबी और बचत बांड बहुत अलग उत्पाद हैं। बचत बांड के लिए, समय से पहले मोचन नियमों की जांच करें; वरिष्ठ नागरिकों को कुछ छूट मिलती है, अन्य को नहीं।
भारत में बॉन्ड बाजार लंबे समय तक आम निवेशकों के लिए सुलभ नहीं था। यह काफी हद तक संस्थानों, बैंकों और निजी धन प्रबंधकों के साथ काम करने वाले धनी निवेशकों के हाथों में ही रहा। मूल रूप से, बॉन्ड एक प्रकार का ऋण है जो आप किसी को देते हैं। यह ऋण सरकार, बैंक या कंपनी हो सकती है। इसके बदले में, बॉन्ड जारीकर्ता आपको नियमित अंतराल पर ब्याज देने और एक निश्चित तिथि पर मूलधन लौटाने का वादा करता है।