राजस्थान की सूफिया ने रच दिया इतिहास, 98 घंटे में हिमाचल से लेह पहुंचकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

कौन हैं सूफिया सूफी? जिन्होंने 98 घंटे में मनाली से लेह पहुंचकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Update: 2026-02-05 10:01 GMT

राजस्थान के अजमेर की इंटरनेशनल अल्ट्रा रनर सूफिया सूफी ने एक बार फिर भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मनाली से लद्दाख के लेह तक रनिंग कर मात्र 430 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दूरी उन्होंने को महज 98 घंटे 27 मिनट में पूरा किया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले सूफिया सूफी 4 और रिकॉर्ड बना चुकी है। 

उन्होंने बताया कि यह रन सामान्य नहीं, बल्कि एक हाई-एल्टीट्यूड एंड्योरेंस रनिंग चैलेंज था। जिसमें सूफिया को रास्ते में पांच ऊंचे और जोखिम भरे पहाड़ी दर्रों (पहाड़) को पार करना पड़ा। इस पूरे रास्ते में उन्हें करीब 8,500 मीटर से अधिक की चढ़ाई भी करनी पड़ी। जिसे दुनिया की सबसे कठिन रनिंग चुनौतियों में गिना जाता है।

पुराने रिकॉर्ड को खुद ही तोड़ा

आपको बता दें, सूफिया सूफी ने इससे पहले वर्ष 2021 में यही रन 156 घंटे में पूरा किया था, जो उस समय एक रिकॉर्ड बना था। हालांकि बाद में मैराथन रनर प्रीति ने इस रिकॉर्ड को 100 घंटे में पूरा कर तोड़ दिया। इसके बावजूद सूफिया ने हार नहीं मानी और दोबारा दौड़ने व नया रिकॉर्ड बनाने का फैसला किया। उन्होंने कड़ी मेहनत और तैयारी के साथ वापसी की और इस बार समय में बड़ा सुधार करते हुए नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बीमारी के बावजूद नहीं मानी हार

सूफिया ने बताया कि इस दौड़ के दौरान उन्हें पेट में इन्फेक्शन भी हुआ था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वो बताई की मनाली से लेह तक का रास्ता आसान नहीं है। यह रेस दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण रेसों में से एक है और उन्होंने रनिंग की शुरुआत फिटनेस को बेहतर करने के लिए किया था। लेकिन रनिंग धीरे-धीरे उनका जुनून बन गई।   

नौकरी छोड़ी, जुनून को बनाया पहचान

1 अगस्त 1985 को अजमेर में जन्मीं सूफिया सूफी ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। साल 2008 में वे दिल्ली गईं और एविएशन कोर्स करने के बाद 2009 में दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग ऑफिसर के रूप में नौकरी शुरू की। हालांकि, रनिंग के प्रति बढ़ते जुनून के चलते उन्होंने 2019 में नौकरी छोड़ दी और खुद को पूरी तरह रनिंग के लिए समर्पित कर दिया। वर्तमान में वे मनाली में रहकर प्रैक्टिस कर रही हैं।

कई ऐतिहासिक उपलब्धियां पहले से नाम

सूफिया सूफी इससे पहले भी कई बड़े और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना चुकी हैं। वे कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4,000 किमी की दौड़, गोल्डन क्वाड्रिलैटरल रोड रनिंग चैलेंज, मनाली-लेह रनिंग चैलेंज और कतर की पूरी लंबाई में दौड़ने जैसी उपलब्धियों को हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा सियाचिन से कारगिल और गलवान से कारगिल तक हाई-एल्टीट्यूड रनिंग कर पहली महिला बनने का गौरव भी उन्हें प्राप्त है।

सूफिया ने बताया कि 1 अगस्त से भारत में पूर्व से पश्चिम तक दौड़ने की प्लान है। यदि यह चुनौती पूरी होती है, तो एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम होगा। इसके बाद वे दिसंबर से ‘रन अराउंड द वर्ल्ड’ अभियान शुरू करेंगी। जिसमें करीब 30,000 किलोमीटर की दूरी तय कर 30 देशों को 630 दिनों में कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। 

Tags:    

Similar News