SwadeshSwadesh

जनता दरबार में पहुंचे सैकड़ों फरियादी, मुख्यमंत्री योगी ने सुनी समस्याएं

Update: 2022-08-03 11:24 GMT

 गोरखपुर। गोरखपुर के दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोगों की समस्याएं सुनीं। गोरखनाथ मंदिर स्थित हिन्दू सेवा आश्रम में पहुंचे लगभग पांच सौ से अधिक फरियादियों की समस्याओं को सुना। समस्या निराकरण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश भी दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे की जानकारी होने पर बुधवार को जनता दरबार में सैकड़ों लोग आ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सुबह पूजापाठ और गो-सेवा के बाद गोरखनाथ मंदिर स्थित हिन्दू सेवाश्रम जनता दरबार पहुंचे। यहां सबसे महिलाओं से मुलाकात की। एक-एक कर सबकी समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। जनता दरबार में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी रही। जनता दरबार में व्यक्तिगत समस्याओं की भरमार रही। हालांकि कुछ एक मामले राजस्व और क्राइम के भी शामिल रहे।

Tags:    

Similar News