SwadeshSwadesh

भाजपा ने जनता के साथ किया छल : शिवपाल

Update: 2019-04-26 15:11 GMT

शाहजहांपुर। भाजपा ने 2014 में बड़े-बड़े वादे जनता से किये थे लेकिन उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया, सिर्फ जनता के साथ छल किया है। भाजपा ने पहले कहा था कि वह काला धन लाएंगे और देश से भ्रष्टाचार रूपी कलंक को हमेशा के लिये मिटा देंगे लेकिन आज भी तहसील से लेकर ब्लॉक और थाना स्तर तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। ये बात शिवपाल ने शुक्रवार को यहां कही।

वे शुक्रवार को नरवीर कठेरिया के पक्ष में खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। शिवपाल ने कहा कि हमने नई पार्टी बनाई और मात्र छह महीनों में ही हमारी पार्टी देश के 11 राज्यों में चुनाव लड़ रही है और हमारी पार्टी के 55 प्रत्याशी कड़े मुकाबले में हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में उनकी 30 सीटें भी निकलती हैं तो देश में उनके समर्थन के बिना किसी भी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी वह काम करेंगे।

Similar News