SwadeshSwadesh

सुरक्षा व ताकत के लिए भाजपा जरूरी : मेनका

शहीद निलेश के घर पहुंची केंद्रीय मंत्री

Update: 2019-04-07 09:05 GMT

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने रविवार को अखंडनगर ब्लाक के नगरी गांव निवासी लांसनायक शहीद नीलेश सिंह के घर पहुंची। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके पिता व पत्नी को ढाढंस बंधाया। मेनका गांधी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सिपाही शहीद होते हैं। देश सुरक्षित रहेगा, तब हम सुरक्षित रहेगें। देश की सुरक्षा व ताकत के लिए इस चुनाव में भाजपा जरुरी है।

उल्लेखनीय है कि शहीद नीलेश सिंह जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले मे आतंकवादियों से मुठभेड़ लेते हुए 1 अप्रैल 2018 को वीर गति को प्राप्त हो गये थे।

मेनका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार विकास की गंगा बहा रही है। हम सबको विकास की गंगा मे डुबकी लगाना होगा। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान प्रतापपुर गांव कादीपुर की कैथी जलालपुर राहुल नगर बाजार सहित दर्जनभर जनसभाओं को संबोधित किया। 

Similar News