मथुरा : मरकज में शामिल हुए कोरोना संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा

Update: 2020-03-31 16:59 GMT

मथुरा।  दिल्ली के निज़ामुद्दीन मरकज ने पूरे देश की टेंशन बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार मरकज में शामिल हुए मुस्लिम समुदाय के लोग यहां से निकल देश के सभी राज्यों में चले गए है। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथके दिशा निर्देश अनुसार पुलिस द्वारा प्रदेश की सभी मस्जिदों में इनकी तलाश की जा रही है। इसी क्रम में मथुरा में आज मथुरा पुलिस ने शहर की कई मस्जिदों में जमातियों की तलाश शुरू की। 

इस तलाश अभियान में पुलिस ने अलग- अलग मस्जिदों से 51 जमाती पकड़े है। जोकि प्रशासन को जानकारी दिये बिना ही मस्जिदों में कई दिनों से रुके हुये थे। बताया जा रहा है की इनमें से 36 जमाती शामली, 14 जमाती आगरा और एक जमाती हरियाणा का है। मथुरा में पकड़े इन सभी जमातियों को वृन्दावन लाया गया है। वृन्दावन में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में इन्हें क्वारंटाइन के लिए रखा गया है। जहां  इन सभी की स्क्रीनिंग की जा रही है।









Tags:    

Similar News