SwadeshSwadesh

वृन्दावन : अवैध पार्किंग के नाम पर पैसे वसूलने वाले गिरफ्तार

Update: 2020-03-07 16:57 GMT

मथुरा। वृंदावन में मनाये जा रहे होली महोत्सव में बाहर से आने वाले भक्तो से  पार्किंग के नाम पर अवैध उगाही करने वाले पांच अभियुक्तों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मथुरा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध वसूली की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं।

इस अभियान के तहत शनिवार को वृन्दावन के थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वृंदावन में यमुना नदी के किनारे स्थित खेतों  में अवैध पार्किंग के नाम पर  लोगों को गुमराह कर रहें एवं पैसो की अवैध उगाही कर रहें महेश सैनी पुत्र बलराम सैनी ,मुकेश सैनी पुत्र बलराम सैनी, त्रिलोकी सैनी, पुत्र बलराम सैनी, राहुल पुत्र तालेवर, बृजभूषण पुत्र सत्यदेव निवासी भदनवारा को गिरफ्तार किया। इन अभियुक्तों के पास से दो रसीद बुक एवं 210 रूपए नकद बरामद किये गए।  पुलिस ने बताया की सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक अनुसार कार्रवाई की जाएगी।  

 

  



Tags:    

Similar News