SwadeshSwadesh

प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा : प्रीति तिवारी

Update: 2019-03-05 15:57 GMT

मथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पश्चिम उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रीति तिवारी के आगमन पर महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष श्रीमती शालू अग्रवाल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने तिरंगे पटके व फूल मालाओं से जोशीला स्वागत किया।

स्वागत उपरांत अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के कार्यकर्ताओं में महिलाओं पर अत्याचार व उत्पीडऩ की घटनाएं बढ़ गई हैं। आज बहन बेटियां घर से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है प्रदेश सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाया था उसका अता-पता कहीं नहीं है। सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ लोग महिला उत्पीडऩ व छेड़छाड़ में लिप्त पाए गए हैं। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत पूर्व यूपीए सरकार की अपेक्षा लगभग ढाई गुना हो गई है। आने वाले चुनाव में वर्तमान केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार को हटाने के लिए सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें।

महानगर अध्यक्ष शालू अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि मथुरा की महिला कांग्रेस पदाधिकारी आगे आने वाले चुनावों में अनुशासित तरीके से निष्ठा और विश्वास के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को जीत का परचम लहराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। स्वागत करने वालों में कृष्णा शर्मा, सिम्मी बेगम, कृष्णा माहौर, मीरा शर्मा, राखी चौहान, लता दुबे, शहनाज, शकुंतला माहौर, जासमी मरजीना, शकुंतला शर्मा, सोमवती गौतम, माला, शबाना, ज्ञानेश्वरी, सीता माहौर, तारा यादव, शारदा अग्रवाल, सुनीता, लीलावती, ललिता, रामवती, मंजू, सुरमा आदि थी।

Similar News