हिंदी वर्णमाला ही अपने आप में एक विशिष्ट शैली : झा

Update: 2019-02-19 16:43 GMT

मथुरा। भारतीय भाषा अभियान इकाई के द्वारा बार एसोसिएशन सभागार में न्याय भाषा मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंथन कार्यक्रम का शुभारंभ बोहरे कन्हैया लाल एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि एवं प्रभारी जिला न्यायधीश अनिल कुमार झा ने कहा कि हिंदी की वर्णमाला ही अपने आप में एक विशिष्ट शैली है। इसमें प्रत्येक अक्षर एक अलग आवाज देता है। जैसे क की आवाज कंठ से निकलती है और वर्णमाला के हर अक्षर के बारे में उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया।

मुख्य वक्ता अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय संजय पाठक ने बताया कि उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय द्वारा भी हिंदी में कार्य करने की सैद्धांतिक अनुमति बहुत ही जल्द दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब हिंदी भारत से बाहर जाकर भी अन्य अंतरराष्ट्रीय देशों में अपनी पहचान बना रही है। इसका उदाहरण है कि आबू धाबी में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अदालतों में कार्य करने की मान्यता दे दी है।

कार्यक्रम में बब्बू सारंग अपर जिला जज, राजीव भारती अपर जिला जज, राम इच्छुक यादव अपर जिला जज, महेंद्र नाथ अपर जिला जज, सुदामा अपर जिला जज, सुरेंद्र कुमार अपर जिला जज, कृष्ण कुमार सीनियर डिविजन सिविल जज, उत्तर प्रदेश संयोजक राघवेंद्र शुक्ला, मुख्य वक्ता संजय पाठक, उत्तर प्रदेश सह संयोजक अर्चना शर्मा, सुरेश प्रसाद शर्मा सदस्य अधिवक्ता प्रदेश कार्यकारिणी, बार सचिव राज कुमार उपाध्याय, जिला संयोजक प्रतिभा सिंह, सह जिला संयोजक अमित पचौरी, सह जिला संयोजक भानु प्रकाश गौतम, नंदकिशोर सत्य स्वरूप सारस्वत, वरिष्ठ अधिवक्ता खडक़ सिंह छौंकर, विजय सिंह चौधरी, शिवकुमार अग्रवाल, श्यामसुंदर जादौन, जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता भीष्म दत्त तोमर, वीरेंद्र लवानिया, मुकेश गोस्वामी, भगत सिंह आर्य, मदन मोहन उपाध्याय, नंदकिशोर तिवारी, मातृ शक्ति के रूप में उषा सोलंकी, अलका शर्मा, रेखा, दीपा, मनीषा, भारती, जयश्री श्रीवास्तव, चेतना शर्मा, भारतीय भाषा अभियान के उत्तर प्रदेश के संयोजक राघवेंद्र शुक्ला, ब्रज प्रांत के सह संयोजक श्रीमती अंजलि वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से और समापन राष्ट्र गान से हुआ। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला शासकीय अधिवक्ता चंद्र मोहन अग्रवाल ने किया एवं सहयोग अमित पचौरी एड. ने किया।  

Similar News