यमुना एक्सप्रेस वे पर कार पलटी, एक की मौत, चार घायल

Update: 2019-02-17 17:07 GMT

मथुरा। सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 91 के पास आगरा से दिल्ली जा रही स्कोडा कार एचआर 55 एबी 2493 रैलिंग से टकराकर पलट गई।

दुघर्टना में मुम्बई निवासी रोशन उत्तम पुत्र उत्तम की मौके पर मौत हो गई। जबकि कमल उत्तम, संजीवनी विलास, विवेक सहित चार लोग घायल हो गए। इनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पहुंचे चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने सभी घायलों को नोयडा के अस्पताल में भिजवाया। ये सभी लोग मुम्बई के रहने वाले थे। ये दिल्ली से आगरा घूमने गए थे। 

Similar News