SwadeshSwadesh

भाजपा चलाएगी मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान

Update: 2019-02-11 18:34 GMT

मथुरा। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने अपने कार्यक्रमों की गति तेज करदी है। इसी क्रम में भाजपा पूरे प्रदेश में 12 से 22 फरवरी तक मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान चलाएगी।

इस अभियान की महत्वता को देखते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष चेतनस्वरुप पराशर ने इस अभियान का संयोजक महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी को बनाया गया है और कमला प्रसाद शर्मा व शुरभी अग्रवाल को सहसंयोजक बनाया गया है।

मीडिया प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया की इस अभियान में प्रथम चरण में सभी कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का झंडा व मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टिकर लगाएंगे और झंडे और स्टिगर के साथ सेल्फी लेके मोदी एप और अन्य सोशल मीडिया पर डालेंगे मेरा परिवार भाजपा परिवार हैशटैग के साथ डालेंगे। दूसरे चरण में भाजपा कार्यकर्ता टोली बना कर हर बूथ हर गली मोहल्ले में टोली बना कर निकलेंगे भाजपा सरकार लोक हितकारी व राष्ट्रहितकारी योजनाओ व कार्यों के बारे में बताएंगे फिर उनके घर पर स्टिकर और झंडा लगा कर मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया जाएगा।  

Similar News