संविदा कर्मियों और आशाओं की छह मांगे मानने पर हड़ताल समाप्त

Update: 2019-02-01 17:21 GMT

मथुरा। स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों और आशा कार्यकत्रियों की करीब एक पखवाड़े से चल रही हड़ताल प्रमुख सचिव की वार्ता के बाद स्थगित हो गई। शासन ने इनकी छह सूत्रीय मांगों को सहानुभूति पूर्वक मान लिया है। जबकि अन्य मांगों पर विचार करने का अश्वासन दिया है।

बतादें कि शुक्रवार को लखनऊ में मुख्य सचिव के साथ यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष, महामन्त्री, संस्थापक, आरएनटीसीपी के महामन्त्री की वार्ता हुई। जिसमें मुख्य सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि वे एनएचएम के भी चेयरमैन हैं। उनको पता ही नहीं कि एनएचएम में हड़ताल चल रही है। ज्ञापन पढऩे के उपरांत उन्होंने विशेष सचिव और एमडी को आदेशित किया कि इनके जो मुद्दे आपके स्तर से हल हो सकें उनको पूरा करो। अन्यथा उनके पास कार्यवाही के लिए पत्रावली प्रेषित करें।

इन मांगों की सहमति के बाद पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी और आशाओं की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। मथुरा में सीएमओ कार्यालय पर धरना दे रहे कर्मचारियों को जब इसकी जानकारी प्रदेश संगठन से फोन पर हुई तो वे खुशी से झूम उठे और अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। 

Similar News