SwadeshSwadesh

एसएसपी भी कोरोना संक्रमित, 48 नए केस सामने आए

-राधापुरम में दस नए मामले निकले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Update: 2020-08-05 14:57 GMT


मथुरा। जिले की पुलिस कप्तान गौरव ग्रोवर की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप है। इससे पहले एसपी सिटी, उनकी बेटी व कई पुलिस अधिकारी, सब इंस्पेक्टर, सिपाही भी कोरोना से संक्रमण का शिकार हो चुके है।

सीएमओ कार्यालय ने जो सूची जारी की है उसमें जिखन गांव से 53 वर्षीय व्यक्ति, रिफाइनरी से 47 वर्षीय, 37 वर्षीय व्यक्ति, गांव अडुकी से 58 वर्षीय महिला, बाजना के गांव मिठोली से 37 वर्षीय व्यक्ति, केसीआर टाउन से 43 वर्षीय व्यक्ति, छत्ता बाजार से 56 वर्षीय महिला, सिविल लाइन ऑफिसर कॉलोनी से 55 वर्षीय महिला, गोवर्धन से 52 वर्षीय महिला, फरह से 12 वर्षीय बालिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

इसके अलावा फरह से 22 वर्षीय युवती, 26 वर्षीय महिला, जैंत से 12 वर्षीय बालक, श्रीजी हाइट से 31 वर्षीय व्यक्ति, .राया से 22 वर्षीय युवक, कोटवन से 54 वर्षीय व्यक्ति, गत आश्रम टीला से 35 वर्षीय व्यक्ति, जैत मथुरा से 60 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय बालिका, नौहझील से 1 वर्षीय बालक, 24 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय व्यक्ति, छाता से 70 वर्षीय व्यक्ति, 66 वर्षीय व्यक्ति, टोमुला धाम से 25 वर्षीय व्यक्ति, राधा पुरम से 14 वर्षीय बालक, 55 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय व्यक्ति, हरी नगर से 20 वर्षीय युवक, .राधा पुरम से 4 वर्षीय बालक, 8 वर्षीय बालिका, 32 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय व्यक्ति, 4 वर्षीय बालक, कृष्णापुरम कॉलोनी से 42 वर्षीय महिला, एसएसपी ऑफिस से 36 वर्षीय अधिकारी, चैमुंहा से 14 वर्षीय बालक, शेरगढ़ से 68 वर्षीय महिला, मदन विहार से 61 वर्षीय व्यक्ति, शेरगढ़ से 30 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है।


Similar News