SwadeshSwadesh

मथुरा में कृष्णा नगर के लोगों को आसानी से सुलभ होगी ब्रजवासी की मिठाई

क्षेत्र में खुला नया शोरूम, मिष्ठान के साथ लीजिए फास्ट फूड का आनंद

Update: 2019-12-10 13:37 GMT

मथुरा। ब्रज क्षेत्र के मशहूर बृजवासी मिठाई वालों के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ कृष्णा नगर में हुआ। इस शोरूम के खुलने के बाद कृष्णा नगर व हाइवे से सटी काॅलोनियों और रिहायशी इलाकों के लोगों को ब्रजवासी की मिठाई अब आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

सोमवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ ब्रजवासी परिवार के सदस्यों ने किया। इस अवसर पर सतीश ब्रजवासी, राजीव ब्रजवासी ने बताया कि कृष्णा नगर क्षेत्र और इसके आसपास के लोगों को ब्रजवासी मिष्ठान के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। ऐसे में लोगों की लंबी समय से मांग थी कि उनके क्षेत्र में भी एक शोरूम खुले। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ब्रजवासी परिवार ने ये पहल की। इस शोरूम के खुलने के बाद कृष्णा नगर ही नहीं बल्कि हाइवे, गोवर्धन चौराहे, मंडी चौराहे के आसपास की सैंकड़ों कालोनियों के लोगों को मिष्ठान उपलब्ध हो सकेगा। इस शोरूम पर मिठाई के साथ ही नई पीढ़ी की पहली पसंद फास्ट फूड भी मिलेगा।

गौरतलब है कि ब्रजवासी की मिठाई मथुरा और आसपास के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि देश के कौने-कौने में अपनी विशेष पहचान रखती है। मथुरा-वृंदावन आने वाले लाखों श्रद्धालु ब्रजभूमि के दर्शन करने के साथ ही यहां की ब्रजवासी की मिठाई अपने घर ले जाने को ललायित रहते है। ब्रजवासी मिठाई परिवार इससे पहले शहर के चौक बाजार, होलीगेट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, नया बस स्टेंड सहित जनपद में अलग-अलग स्थानों पर अपने आउटलेट संचालित कर रहा है। इसके अलावा ग्रुप के होटल ब्रजवासी राॅयल, लैंड्स इन, सेंट्रम के लजीज व्यंजनों को लेकर भी लोगों में अच्छा खासा क्रेज है।  

Similar News