SwadeshSwadesh

लखनऊ में जर्जर मकान गिरने से महिला और बच्ची घायल

Update: 2018-08-03 05:25 GMT

लखनऊ।अमीनाबाद थाना क्षेत्र के गणेशगंज इलाके में गिरे जर्जर मकान के मलबे में दबकर बच्ची घायल हो गयी। उसे एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैसरबाग क्षेत्राधिकारी अमित कुमार राय ने बताया कि घटना में घायल दस वर्षीय बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बच्ची का नाम आशी है। वहीं उसकी मां सरिता घायल है, जिसका उपचार बलरामपुर अस्पताल के इमरजेंसी में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मलबा के नीचे एक मोटसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। इसके अलावा बिजली का खम्भा और तार गिर गया। सुरक्षा के लिहाज से बिजली आपूर्ति बन्द करायी गई।

पड़ोसी महिला ने गिरते देखा मकान

सर्वेश मिश्रा का जर्जर मकान शुक्रवार की सुबह गिर पड़ा। मकान को गिरता देखकर पड़ोसी महिला सीमा ने गली में खेल रही खुशबू को अपने मकान में भीतर कर लिया। जब उसके सामने ही गली में मकान की ​दीवार गिर पड़ी।

जर्जर मकानों को चिन्हित करने के दिये आदेश

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा है कि शहर के समस्त जर्जर मकानों को चिन्हित कर उसे गिराया जाये। 



सूचना पर पहुंचे कैसरबाग क्षेत्राधिकारी ए.के. राय ने बताया कि बारिश के कारण ईंटे सरकने से गली की ओर की दीवार गिर पड़ी। जिसके कारण भरभरा कर पूरा मकान नीचे आ गिरा। इस घटना में दो घायल हुए है। जिन्हें ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि मौके पर नगर निगम के कर्मचारियों के पहुंचने के बाद मलबा हटवाने का कार्य कराया जा रहा है। मकान के सामने के रास्ते को तब तक के लिए बंद करा दिया गया है। इसमें आसपास के निवासी लोग मदद कर रहें है। बारिश होने से मलबा हटाने के कार्य में थोड़ी कठनाई आ रही है। 

Similar News