उप्र में 20 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र, सरकार 21 को पेश करेगी बजट

इस बार के बजट में गांवों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आधारभूत ढांचा के विकास पर ज्यादा फोकस रहेगा

Update: 2023-02-07 13:48 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा। योगी कैबिनेट ने विधान मंडल के सत्र आहूत करने का प्रस्ताव सोमवार को बाई सर्कुलेशन मंजूर किया। राज्य सरकार 21 फरवरी को सदन में आगामी वित्तीय वर्ष का बजट प्रस्तुत कर सकती है।बजट सत्र के पहले दिन प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का विधान मंडल के संयुक्त सत्र में अभिभाषण होगा। फिर शोक प्रस्ताव के बाद सदन स्थगित हो जाएगा।

दूसरे दिन 21 फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। शासन से जुड़े सूत्रों का कहना है किलोकसभा चुनाव के मद्देनजर योगी सरकार के इस बार के बजट में गांवों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आधारभूत ढांचा के विकास पर ज्यादा फोकस रहेगा। राज्य सरकार युवाओं, महिलाओं और किसानों के हित में कुछ बड़ी घोषणा भी कर सकती है।

Tags:    

Similar News