SwadeshSwadesh

प्रियंका ने यूपी की सरकार पर साधा निशाना, जानें

Update: 2019-06-20 07:36 GMT

लखनऊ/नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश सरकार की शासन व्यवस्था और मासूमों की सुरक्षा को लेकर कटघरे में खडा किया है। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। आदमी को जिंदा जला दिया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने बताया कि मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?"आपको बताते जाए कि प्रियंका गांधी वाड्रा अपने ट्वीटर के माध्यम से लगातार उत्तर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधती रहती हैं।

Similar News