SwadeshSwadesh

यूपी की नयी टीम को चुनाव कौशल सिखायेंगी प्रियंका गांधी

Update: 2019-10-08 11:13 GMT

लखनऊ। कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बनाने के बाद उनकी पहली बैठक 14 से 16 अक्टूबर के बीच लखनऊ में होगी। प्रदेश अध्यक्ष सहित नयी टीम को प्रियंका चुनाव कौशल सिखाने वाली है। इसके साथ ही वह अपने लिए तैयार किये जा रहे गेस्ट हाउस को भी देखेंगी।

कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनते ही अजय कुमार लल्लू ने तीन दिवसीय बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाया है। इस तीन दिन के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी आयेगी और प्रदेश की नयी टीम से वार्ता कर उनको पार्टी की नीतियों से वाकिफ करायेंगी। टीम के सदस्यों को चुनाव के वक्त तैयारी और बूथ प्रबंधन करने का फार्मुला भी बतायेंगी।

युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रियंका गांधी ने प्रदेश के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी है। प्रियंका के लखनऊ पर उनके भव्य स्वागत के लिए भी युवाओं को लगाया गया है। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों में भी नये पद व दायित्व मिलने की उम्मीद से बेहद उत्साह है। इसी के साथ ही प्रियंका गांधी के लखनऊ में रुकने के लिए गोखले मार्ग पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शीला कौल का मकान एक गेस्ट हाउस के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News