SwadeshSwadesh

उन्नाव में किसानों के प्रदर्शन को लेकर प्रियंका गांधी ने UP सरकार पर कसा तंज, जानें

Update: 2019-11-17 14:07 GMT

लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में किसानों के साथ पुलिस की बर्बरता पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में कहा है कि उन्नाव में किसान लाठियां खाकर अधमरा पड़ा है, उसको और मारा जा रहा है। शर्म से आंखें झुक जानी चाहिए। जो आपके लिए अन्न उगाते हैं उनके साथ ऐसी निर्दयता?

उन्होंने आगे लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानों पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उनकी पुलिस का हाल देखिए। आपको बता दें कि उन्नाव में शनिवार को उग्र किसानों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस दौरान प्रदर्शकारी किसानों ने पुलिस पर पथराव भी किया। प्रदर्शकारी किसानों की मांग है कि मौजूदा वक्त के हिसाब से उनकी जमीन का उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। किसानों ने आरोप लगाया कि यूपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्प की ट्रांस गंगा सिटी परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के लिए उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। प्रदर्शकारी किसानों की मांग है कि उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा दे दिया जाए।

Tags:    

Similar News