SwadeshSwadesh

लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में फेंके गए देसी बम, तीन वकील घायल

Update: 2020-02-13 08:52 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वजीरगंज स्थित कचहरी के गेट नम्बर चार के पास गुरुवार सुबह कुछ वकीलों ने अपने साथियों के साथ लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर बम से हमला कर दिया। इन हमलावरों ने ताबड़तोड़ सात-आठ बम फेंके जिसमें दो बम फट गए। इससे सिर पर चोट लगने से संजीव लोधी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दो अन्य वकील भी मामूली चोटिल हुए है। इस घटना से नाराज वकीलों ने हंगामा किया और कोर्ट के अंदर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि मौके पर तीन सुतली बम मिले हैं। पीड़ित वकील के साथियों ने दो हमलावरों के नाम बताये है। इस बारे में पड़ताल की जा रही है।

एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि कोर्ट नम्बर चार के पास संजीव लोधी अपने चैम्बर पर थे। उनके साथी वकील श्याम सुन्दर के मुताबिक करीब 11 बजे गेट नम्बर आठ और चार से एक दर्जन लोग आये। इनमें चार वकील भी थे। इन लोगों ने वहां पहुंचते ही संजीव लोधी के चैम्बर गेट पर तीन चार बम फेंके। इससे संजीव चोटिल हुए। इस बीच उनके साथी उन्हें बचाने पहुंचे। तभी हमलावरों ने श्याम सुन्दर को पिस्टल दिखाते हुए पकड़ लिया। फिर इन लोगों ने कुछ और बम से हमला किया। इसके बाद हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

इस घटना की सूचना मिलते ही कई वकील वहां पहुंच गए और सुरक्षा को लेकर नारेबाजी करने लगे। इस बीच संजीव लोधी को उनके साथी अस्पताल ले गए। उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। साथी वकील श्याम सुन्दर का आरोप है कि दो दिन पहले संजीव लोधी का एक वकील से विवाद हुआ था। उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर पुलिस पड़ताल कर रही है। श्याम ने पुलिस को दो हमलावर वकीलों के नाम बताये हैं। सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 

Tags:    

Similar News