SwadeshSwadesh

गठबंधन के नाम पर भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस : अखिलेश

Update: 2019-03-19 10:27 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन के नाम पर कांग्रेस भ्रम पैदा कर रही है। सात सीटें छोड़ने का मतलब साफ है। लोकसभा चुनाव दरवाजे पर खड़ा है। कांग्रेस लड़ाई में कन्फ्यूजन पैदा कर रही है। इससे लड़ाई कमजोर होगी। हमें पता है कि जीरो कहां लगाना है।

अखिलेश ने कहा कि सब चौकीदार हैं तो अब चायवाला कौन? चौकीदार लिखना दिखावा है। चौकीदार गड़बड़ करे तो उसके साथ क्या होगा?

भाजपा और कांग्रेस सीबीआई के मामले में एक हैं। देश की जनता 15 लाख का हिसाब लेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार अपना काम करे। आलू खरीद नहीं हो रही है। दूसरे देशों से घी तेल मंगा रहे हैं, जबकि हमारे खेतों में सरसों खड़ी है।

पढ़े लिखे लोग जागरूक हों। जाति व धर्म के नाम पर निर्णय न लें तो देश की तस्वीर बदल सकती है। पूरी की पूरी मेट्रो सपा सरकार ने बनाई। सपा-बसपा मिलकर बड़ी से बड़ी समस्या हल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने साथ नहीं दिया होता तो शायद हमारा वीर जवान अभिनंदन नहीं आ पाता। भाजपा की नीतियों की वजह से नहीं वापस आया ​अभिनंदन। हमारा देश बड़ा है। अगर हम पाक से लड़ेंगे तो चीन से भी लड़ना पड़ेगा। मानसरोवर वापस लाने की मांग कर सकते हैं क्या? भारत का जवान हर दिन शहीद हो रहा है। जनता सच्चाई जान चुकी है। 

Similar News