SwadeshSwadesh

जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Update: 2019-08-24 09:22 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री जेटली उत्कृष्ट वक्ता, व संसदीय कार्यप्रणाली के जानकार थे। देश की राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

वे अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करते थे। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में श्री जेटली की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। वे राज्य सभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता अरुण जेटली का शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे निधन हो गया। अरुण जेटली बीते कई दिनों से नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें एम्स में लाइफ सपोर्ट पर कई दिनों तक रखा गया था। कुछ दिन पहले ही अरुण जेटली की तबीयत जानने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आदि ने एम्स में पहुंच कर उनका हाल जाना था। बता दें कि अरुण जेटली 9 अगस्त से एम्स में भर्ती थे।

Tags:    

Similar News