SwadeshSwadesh

सबसे ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा जीतेगी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के बयान पर छिड़ी बहस

Update: 2021-06-17 11:55 GMT

लखनऊ/वेब डेस्क। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया है कि आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सबसे अधिक सफलता उनकी पार्टी के हाथ लगेगी। उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। नामांकन के दिन देखिए क्या क्या होता है। आप सभी को पता चल जाएगा।

स्वतंत्र देव ने कहा कि पहली बार भाजपा ने पंचायत चुनाव को इतनी मजबूती के साथ लड़ा। इस चुनाव को वैसे सत्ताधारी पार्टी का चुनाव माना जाता है लेकिन उसके बावजूद भी जब नतीजे आए तो निर्दलीयों की संख्या भाजपा पर भारी पड़ गई और अब यही वजह है कि पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को जीतने के लिए कमर कस ली है। खास तौर से अब सरकार के मंत्रियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने प्रभार वाले जिलों में हर ब्लाक का दौरा करें। हालांकि इसके पीछे संगठन और अधूरे पड़े विकास कार्यों की समीक्षा करना बताया जा रहा है लेकिन इसकी एक वजह पंचायत चुनाव भी हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रियों को ब्लाकों का दौरा करने का निदेर्श दिया तब उस पर मंत्रियों ने अमल करना भी शुरू कर दिया है।

अस्तित्व को नकारने वाले राम मंदिर पर सवाल उठा रहे

राम मंदिर में जमीन घोटाले का आरोप लगाने वाली समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले राम मंदिर पर सवाल उठा रहे है। जो राम से प्रेम नही करता है कृष्ण से प्रेम नही करता है राम के आस्तित्व को नकारता है। रामसेतु के अस्तित्व को नकारता है जो रामसेवको पर गोलियां चलवाते है वह राममंदिर की बात कर रहे है सच्चाई रामभक्तों के सामने आ चुकी है।

 

Tags:    

Similar News