SwadeshSwadesh

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारियों में अभी से जुटा भाजपा संगठन

- हर मंत्रालय से कराये गए पांच कार्यों की सूची मंत्री से पूछकर बनाई जाएगी - कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के बाद बनाया जायेगा चुनावी मुद्दा

Update: 2020-01-05 08:15 GMT

लखनऊ। भाजपा का प्रदेश संगठन नए साल के आगाज के साथ ही अभी से विधान चुनाव-2022 की तैयारियों में जुट गया है। संगठन ने मौजूदा सरकार के हर मंत्री से उसके मंत्रालय में कराये गये सर्वोत्तम पांच कार्यों की सूची मांगकर उसकी जमीनी हकीकत परखने की योजना बनाई है कि इससे आम जन को कितना फायदा पहुंचा। उससे कितने लोग संतुष्ट हैं। इन्हें अगले 2022 के चुनाव में मुद्दा बनाने पर कितने लोग प्रभावित होंगे। फिर उसे चुनावी मुद्दा बनाकर आमजन के बीच ले जाने की योजना बनाई जाएगी।

इसके साथ ही संगठन ने अपनी तरफ से 32 जनहित के कार्यों की सूची बनाई है। इस मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ से चर्चा करके उसको लागू कराने के लिए कहा जायेगा। इसमें पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं के विस्तार से लेकर आमजन से जुड़े मुद्दे हैं। संगठन के सूत्रों के अनुसार मंत्रियों से उनके कार्यों के पूछे जाने और उसकी सूची बनाए जाने के लिए एक पदाधिकारी को नियुक्त कर दिया गया है। इसके बाद जिला मुख्यालयों पर उसकी हकीकत को परखा जाय। यह भी जानकारी जुटाई जाए कि उस योजना से कितने लोग लाभान्वित हुए और इसको मुद्दा बनाने पर कितना फायदा हो सकता है। संगठन ने एक कार्य सूची तैयार की है, जिस पर प्रदेश के संगठन प्रमुख मुख्यमंत्री से चर्चा करके उसे लागू करवाने पर सरकार से विचार करने के लिए कहेंगे।

Tags:    

Similar News