SwadeshSwadesh

राकेश टिकैत के गढ़ में भाजपा ने लगाई सेंध, बूथ संख्या 168 पर जीती भाजपा

Update: 2022-03-12 11:26 GMT

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर बहुमत से जीत हासिल कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा आसान मानी जाने वाली सीटों के साथ विपक्षी खेमे के गढ़ की भी कई सीटों पर कब्ज़ा जमाने में कामयाब रही। इसी बीच सबसे ज्यादा चौकाने वाले परिणाम किसान आन्दोलन का चेहरा रहे राकेश टिकैत के गृहनगर वाली खतौली विधानसभा सीट और उनके गाँव सिसौली के परिणाम है। ये क्षेत्र राकेश टिकैत का गढ़ माना जाता है।  

किसान आंदोलन का गढ़ कही जाने वाली ये सीट भाजपा के खाते में आई है। यहां से भाजपा उम्मीदवार विक्रम सिंह को 100651 वोट मिले हैं, जबकि रालोद के प्रत्याशी राजपाल सिंह सैनी को 84306 वोट ही मिले हैं। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट भाकियू नेता राकेश और नरेश टिकैत के गाँव से मिले है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सिसौली की बूथ संख्या-168 पर भाजपा को 521 और रालोद को सिर्फ 185 वोट मिले। अंबेडकर भवन के बूथ पर भाजपा को 297 और गठबंधन के राजपाल बालियान को 178 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। 

कोको ले गई वोट - 

बता दें की आंदोलन के समय से ही टिकैत बंधू भाजपा के खिलाफ प्रचार कर रहे थे। चुनाव के दौरान राकेश टिकैत ने अपने देशी अंदाज में कहा था की भाजपा का वोट कोको ले गई। लेकिन टिकैत के गांव में सिर्फ 229 वोट का अंतर रहा। 

टिकैत के गांव में मतदान की स्थिति - 


बूथ भाजपा रालोद 
162

391

295

163 239 

341

164 230 

432

165 210 

345

166 162 

521

167 232 

367


168 

521 

185 
169 

139 

272

170 

141 

 266

171 

407 

149 


172 202 49 
173 297 178 


Tags:    

Similar News