SwadeshSwadesh

भारत बंद पर मुख्यमंत्री ने साधा निशाना, बोले - विपक्ष नकारात्मक भूमिका छोड़ बने सकारात्मक

Update: 2018-09-10 07:21 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के भारत बंद पर निशाना साधा है। लोकतंत्र में विपक्ष की जो भूमिका है उसे निभाये। विपक्ष अपनी नकारात्मकता भूमिका को भूलकर सकारात्मक होगा तो उसकी प्रांसगिकता बनी रहेगी। अन्यथा आने वाले समय में उनकी यह नकारात्मकता उन्हें विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नेतृत्व में जब भारत दुनिया के सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थ व्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। विकास की नई नई योजनाएं आगे बढ़ रही है। लोकल्याण की योजनाएं गांव, गरीब किसनों नौजवान और महिलाओं को मिला रहा है। ऐसे में हताश निराक्ष विपक्ष जिसमें नेतृत्व और नीति नहीं आगामी कार्यों के लिए कोई रणनीति नहीं इससे ज्यादा उनसे क्या उम्मींद की जा सकती है। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। वे सही मायने में विकास के मुद्दे में सरकार का सहयोगी बने।

गौरतलब है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और मंगाई को लेकर कांग्रेस ने भारत बंद बुलाया है। जिसमें सपा , बसपा ने भी अपनी मौन सहमति प्रदान की है। सपा ने तो हर तहसील पर धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि जबरन बाजार बंद करवाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। बंद के दौरान किसी को भी कानून हाथ में लेने की छूट न दी जाए। जिलों में तैनात अफसर छोटी से छोटी सूचना को भी गंभीरता से लें और कहीं हिंसा या बवाल न हो।

Similar News