SwadeshSwadesh

अटलजी पार्टी या हिन्दुस्तान के नहीं थे बल्कि वो पूरी दुनिया के नेता थे : मुलायम सिंह

Update: 2018-08-23 14:01 GMT

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अटलजी पार्टी या हिन्दुस्तान के नहीं थे बल्कि वो पूरी दुनिया के नेता थे। आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी विचारधारा हम लोगों के बीच हमेशा रहेगी। वो सभी का आदर और सम्मान करते थे।

मुलायम सिंह यादव लखनऊ के झूलेलाल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैंने अटलजी से बहुत कुछ सीखा था वो दल से बड़े हो गए थे उनके लिए देश के अलावा कुछ नहीं है। सभी दल के नेता उनका सम्मान करते थे अमेरिका जैसे देश ने उनके निधन पर एक दिन का शोक मनाया यह हमारे लिए गर्व की बात है। अक्सर मुझको खाने पर बुलाया करते थे। सभी दलों के साथ एक जैसा व्यवहार करते थे ऊंच-नीच का भेदभाव कभी नहीं करते थे।

मुलायम सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा बढ़ाई। उनके निधन पर पूरी दुनिया ने उन्हें सम्मान दिया। उन्होंने हमारे लिए एक आदर्श स्थापित किया है।

सपा संरक्षक अपने भाषण के दौरान काफी भावुक दिखे और कहा कि उनके लिए देश हित सबसे पहले था। उन्होंने लोगों के दिलों में स्थान बनाया और सभी के लिए बड़े आदर्श स्थापित किए। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव, कल्बे जव्वाद सहित कई नेता मौजूद थे।

Similar News