SwadeshSwadesh

उत्तर प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस की शून्य सीटें आएंगी : अखिलेश यादव

Update: 2019-05-11 06:43 GMT

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छठे चरण में उत्तर प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस की शून्य सीटें आएंगी। प्रधानमंत्री और भाजपा अपने किए का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं। भाजपा जाति की राजनीति कर रही है। उनकी सरकार झूठ और नफरत पर चलती है। गठबंधन ने ऐसी सरकार को खत्म करने का मन बना लिया है जो नफरत की बुनियाद पर बनी है।

यादव ने आगे कहा कि भाजपा रेड कार्ड के जरिए जीतना चाहती है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे एसपी को अधिक से अधिक रेड कार्ड जारी करें। सपा-बसपा कार्यकर्ताओं को रेड कार्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। हमने पिछली बार चुनाव आयोग से शिकायत की थी, आपके माध्यम से मैं आज भी कर रहा हूं। । SP-BSP के लोगों पर झूठे केस दर्ज किए गए हैं। भाजपा आज कल विकास मुद्दों पर बात नहीं करती हैं।

Similar News