महाकाल की नगरी 21 लाख दीपों से हुई प्रज्वलित, बना गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड

Update: 2022-03-01 14:27 GMT

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज शाम  को 'शिव ज्योति अर्पणम' महोत्सव शुरू हुआ। इसमें पुण्य सलिला माँ क्षिप्रा के तट पर, देवस्थानों, मंदिरों और नगर में घर-घर दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 दीपक जलाकर शुरुआत की। इसके बाद स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू कर दिया। यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 5 सदस्यीय टीम भी मौजूद है।


क्षिप्रा नदी के तट पर दोनों ओर 21 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। इसके अतिरिक्त नगर के देवस्थल महाकाल मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, गढ़ कालिका मंदिर, सिद्धवट मंदिर, हरसिद्धि मंदिर एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर दीप जलाए जाएंगे। नगर के नागरिक भी अपने घरों पर 5-5 दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। नागरिकों द्वारा उज्जैन नगर निगम के माध्यम से संकल्प पत्र भी भरे गए हैं। 

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की टीम उज्जैन पहुंची - 


इस कार्यक्रम को रिकॉर्ड के रूप में दर्ज करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की टीम उज्जैन पहुँच चुकी है। बता दें कि पिछले वर्ष अयोध्या में 9.41 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर रिकॉर्ड बनाया गया था। अब उज्जैन में एक साथ 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन का विश्व रिकार्ड बनेगा।

Tags:    

Similar News