WhatsApp New Update: अब व्हाट्सएप पर क्रिएटिव स्टेटस लगाना होगा आसान, ऐप ने इन फीचर्स को किया अपडेट
हाल ही में यूजर्स को व्हाट्सएप ने नए फीचर्स के अपडेट दी है जिसके जरिए अब स्टेटस को क्रिएटिव बनाया जा सकेगा।
WhatsApp Feature Update: सोशल मीडिया यूजर्स के बीच व्हाट्सएप सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग एप है। इस ऐप के जरिए किसी अन्य व्यक्ति के साथ चैटिंग कर पाना आसान हो जाता है। तो वहीं इसके अलावा एक पर और भी अन्य फीचर्स मिलते हैं जो इसे इंटरेस्टिंग बना देते हैं। हाल ही में यूजर्स को व्हाट्सएप ने नए फीचर्स के अपडेट दी है जिसके जरिए अब स्टेटस को क्रिएटिव बनाया जा सकेगा।
जानिए व्हाट्सएप पर कौन से फीचर हुए अपडेट
आपको बताते चले कि, मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर कई सारे फीचर यूजर्स के लिए अपडेट हुए हैं जो इस प्रकार है...
स्टेटस पर लगा पाएंगे अब कोलाज
नए फीचर्स को अपडेट करते हुए व्हाट्सएप ने स्टेटस पर कोलाज लगाने की भी सुविधा दी है। स्टेटस में एक साथ 6 फोटोज कोलाज की तरह जोड़ सकते हैं।इसके लिए नया एडिटिंग टूल भी दिया गया है, जिससे आप फोटोज को अपनी पसंद से सजा सकते हैं।
Add Yours स्टिकर
व्हाट्सएप पर यूजर्स के लिए एड योर स्टीकर नामक फीचर भी अपडेट किया गया है। इसमें आप कोई सवाल या टॉपिक डाल सकते हैं और आपके दोस्त उसका जवाब देकर बातचीत में शामिल हो सकते हैं। यह इंस्टाग्राम की तरह आपको मजा देगा।
म्यूजिक स्टेटस
व्हाट्सएप पर आपको म्यूजिक स्टेटस का फीचर्स पहले ही मिल गया है जो इंस्टाग्राम की तरह अब आपको यूनिक लगता है। यानी किसी भी फोटो के साथ हम मनपसंद गाने को जोड़ सकते हैं।
व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन जरूरी
आपको पता तो चले कि व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन आपके पास है तो आपको बताई जा रहे सारे फीचर्स का फायदा मिलेगा। अगर आपको ये फीचर्स नहीं मिलें है तो गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से ऐप अपडेट करें।