SwadeshSwadesh

भाजपा नेताओं को मोदी का मैदान में डटे रहने का निर्देश

विशेष प्रतिनिधि

Update: 2021-02-22 13:35 GMT

भाजपा पांच में से तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत की उम्मीद लेकर चल रही है। असम में सत्ता की वापसी के साथ जिस तरह का राजनीतिक माहौल है, उसमें भाजपा को लग रहा है कि पुड्डचेरी और पश्चिम बंगाल में जीत मिलना तय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पश्चिम बंगाल चुनाव प्रबंधन को ठीक बताते हुए अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है कहकर भाजपा पदाधिकारियों को स्पष्ट कर दिया कि उन्हें कमर कसकर मैदान में डटे रहना है।


भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में वैसे तो सारा फोकस केन्द्र सरकार के कामकाज पर रहा, लेकिन इस पूरी बैैठक का एक एजेंडा आगामी चुनाव भी था। सूत्र बताते हैं कि भाजपा की तरह से पांच राज्यों में चल रहे चुनाव अभियान की समीक्षा में पाया गया कि पार्टी की मुहिम सही दिशा में चल रही है। असम, पश्चिम बंगाल में जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उसका पार्टी को सीधा फायदा मिलना तय है। पुड्डुचेरी में कांग्रेस की बगावत के बाद भाजपा वहां नया विकल्प बनकर सामने आ गई है। हालांकि चुनाव को लेकर पार्टी के काम करने के तरीके पर मोदी ने संतोष जतायाा, लेकिन यह इशारा करना नहीं भूले कि चुनावी गति ठिठकने नहीं पाए। लिहाजाा, उन्होंने सफ कहा कि जो हो रहा वह ठीक है, लेकिन अभी बहुत कुछ करने की डजरूरत है।

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह की तरफ से जो प्रस्ताव रखा गया, उसमें केन्द्र सरकार के कामकाज को सामने रखा गया। कोरोना काल में किए गए काम, आत्मनिर्भर भारत अभियान के अलावा किसान कानून पर काी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी पदाधिकारी कृषि कानून को लेकर जनता के बीच जाय और विपक्ष की तरफ से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करें। उन्होंने कहा तीन कृषि कानून किसान के फायदे को ध्यान में रखकर लाए गए हैं। तीन कानूनो के फायदे क्या-क्या है, सभी लोग जमीन पर जनता के बीच लेकर जाएं। इस बैठक में महत्वपूर्ण ये भी था कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सभी पदाधिकारियों से व्यक्तिगत परिचय किया गया। ऐसा करके मोदी ने साफ संकेत दिया कि संगठन शीर्ष पर है और वह उसका मान रखते हैं। इस परिचय के पीछे एक कारण ये भी था कि इस बार भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं।

Tags:    

Similar News