SwadeshSwadesh

इस जगह स्वतंत्रता दिवस का किया विरोध

Update: 2018-08-15 05:18 GMT

गुवाहाटी। समूचा देश जहां पर 72वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मना रहा है, ऐसे समय में असम के प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) स्वाधीन (स्वा) ने अपना विरोध दर्ज कराया है।

उल्फा (स्वा) ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पर काला रंग लगाकर उल्फा के अर्ध सूर्य वाले अपने झंडे के साथ फहराया है। उल्फा (स्वा) ने अपना विरोध असम में नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य नगालैंड के किसी गुप्त स्थान पर स्वाधीनता दिवस के विरोध में उल्फा (स्वा) कैडर अपने मुंह पर काला कपड़ा बांधकर हाथ में उल्फा का झंडा व तिरंगा ध्वज पर काला रंग लगाकर लहराया।

उल्फा (स्वा) ने स्वतंत्रता दिवस का विरोध करते हुए ई-मेल के जरिए राज्यवासियों से इसका विरोध करने का आह्वान किया था। पूर्व समय में उल्फा के इस आह्वान का असर देखा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं दिखता। लोग स्वतः स्फूर्त घर से बाहर निकलकर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। राज्य में जिस तरह से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है, उससे यह साबित हो रहा है कि राज्यवासी उल्फा (स्वा) के आह्वान को पूरी तरह से नकार रहे हैं। पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते उल्फा को अपना विरोध दर्शाने के लिए नगालैंड के गुप्त स्थान पर जाना पड़ा है।

Similar News