SwadeshSwadesh

राहुल गांधी के रोड शो से पहले भिड़े कार्यकर्ता

Update: 2018-08-11 08:56 GMT

जयपुर। जयपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो और सभा से पहले रामलीला मैदान में शनिवार दोपहर बवाल देखने को मिला। वीआईपी ब्लॉक में उम्रदराज कार्यकर्ता और वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता के बैठने पर सेवादल की ओर से उनको हटाने पर हंगामा हो गया।

दोनों कार्यकर्ताओं ने सेवादल पर अभ्रदता और अपमानित करने का आरोप लगाया। इस पर सेवादल कार्यकर्ता सफाई देते रहे कि पीसीसी द्वारा तय की गई लिस्ट के अनुसार सीटें तय और बैठने की व्यवस्था की गई। मंच के पास नीचे वाली वीआईपी सीटों पर बिना पास के दोनों के बैठने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

अपमानित वरिष्ठ कार्यकर्ता ने मीडिया से कहा कि जब 1977 में इंदिरा गांधी की सभा से लेकर आज तक कांग्रेस के हर कार्यक्रम में भाग लिया है लेकिन अब प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपमानित किया जा रहा है। इधर महिला कार्यकर्ता भी खूब फूट-फूटकर रो पड़ीं, हालांकि महिला कार्यकर्ता की तब भी नहीं चली उनको सेवादल कार्यकर्ताओं ने वीआईपी सीट से हटा दिया। यह बवाल इसलिए भी मचा कि शुक्रवार शाम 6 बजे तक रामलील मैदान में आने वाले कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की बैठक व्यवस्था तय नहीं हो पाई थी, जिसका परिणाम आज विरोध के रूप में देखने को मिली। राहुल की सभा से ठीक पहले इस तरह के नजारे से कांग्रेस की किरकरी जरूर हो गई है।

Similar News