बारिश का कहर : मुंबई में निचले हिस्सों में भरा पानी, रेड अर्ल्ट जारी

Update: 2019-08-03 06:00 GMT

मुंबई। आर्थिक नगरी मुंबई में भारी बारिश होने से सड़काें ने नदियों का रूप धारण कर लिया है और निचले क्षेत्रों में भी पानी भर गया है। मौसम विभाग ने चेताया है कि शनिवार और रविवार को भी भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद मुंबई सहित आसपास के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिए गए। महाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है और मकान पानी में डूब गए हैं। इसके बाद आज पालघर के कलेक्टर कैलाश शिंद ने आदेश जारी किया है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिले के सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र के ठाणे में आज सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। ठाने नगर निगम ने शहर के हालात देखकर ये निर्देश दिए हैं। मुंबई के मलाड इलाके में लगातार बारिश से जलभराव हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई, देवी मुंबई, ठाणे और पालघर सहित उत्तर कोंकण क्षेत्रों में अगले 4-6 घंटे तक बारिश जारी रहेगी।

मुंबई में रात से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई टर्मिनल से 10 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा मुंबई के अंधेरी इलाके में जलभराव के कारण अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है।

Similar News