SwadeshSwadesh

पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का निधन

Update: 2019-10-27 09:18 GMT

चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का फिरोजपुर में रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

भाजपा नेता कमल शर्मा आज सुबह जब सैर के लिए घर से निकले तो दिल का दौरा पड़ने के बाद गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां उनका निधन हो गया। दीपावली के दिन कमल शर्मा का अचानक देहांत होने से क्षेत्र में सदमे की लहर है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को 11 बजे फिरोजपुर शहर के श्मशान घाट में किया जाएगा। निधन से 2 घंटे पहले कमल शर्मा ने ट्वीट कर दिवाली शुभकामना का संदेश पोस्ट किया था।

गोरतलब है कि कमल शर्मा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के राजनीतिक सलाहकार भी रहे थे। कमल शर्मा ने 2013 में पंजाब भाजपा की कमान संभाली। वह लंबे समय से आरएसएस से जुड़े रहे।

Tags:    

Similar News