गहलोत का आरोप - अमर्यादित टिप्पणी कर रहे भाजपा के कुछ नेता

Update: 2019-04-17 09:00 GMT

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के कुछ नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

गहलोत बुधवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की विवादित टिप्पणी से जुड़े सवाल पर कहा कि वे कल एक आलेख पढ़ रहे थे, जिसमें कहा गया था कि गुजरात चुनाव में भाजपा अपनी स्थिति कमजोर देख तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगी है। आलेख में जातीय समीकरण के आधार पर भी भाजपा पर निशाना साधा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखी टिप्पणी की गयी है।

गहलोत ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा और मोदी ने जो वादे किए थे, वो आज तक पूरे नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर एक लाख करोड़ से अधिक के घोटालों के निराधार आरोप लगाए, जो आरोप आज तक साबित नहीं हो सके।

मुख्यमंत्री ने गर्मी शुरू होते ही प्रदेश में पानी की समस्या पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं। अब जनता को भी पानी की किल्लत को समझना होगा। इस मामले में जो अधिकारी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Similar News