SwadeshSwadesh

CPM कार्यालय पहुंच कर एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया यह बयान, जानें

Update: 2019-04-28 15:52 GMT

चेन्नई। लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल लोकसभा सीट चर्चा में बनी हुई है। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस से जबकि साध्वी प्रज्ञा सिंह भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार हैं। दिग्विजय सिंह रविवार को अचानक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यालय पहुंच गए।

उन्होंने कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया को विचारधारा की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक इंद्रधनुष की तरह है जिसमें लेफ्ट-राइट सभी हैं। यूपीए के पहले कार्यकाल में हम लेफ्ट की वजह से ही जीते।

उन्होंने दावा किया कि कन्हैया पर देश विरोधी नारे लगाने का झूठा आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि एक चैनल ने भाजपा और आरएसएस के लड़कों को खड़ा करके टुकड़े-टुकड़े के नारे लगवाए और दूसरों को बदनाम किया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कन्हैया का समर्थक हूं और मैं अपनी पार्टी में भी इस बात को कहा कि आरजेडी ने बहुत बड़ी गलती की है और मैंने कोशिश की बात करने कि यह सीट सीपीआई को देनी चाहिए। और मुझे इस बात की खुशी है आठ और नौ को वो प्रचार करने भोपाल आ रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और कार्ल मार्क्स में थोड़ा सा ही फर्क था। गौरतलब है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भोपाल लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह का समर्थन करने की बात कही है। 

Similar News